अर्जुन किसी का यौन शोषण नहीं कर सकते
अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह की फिल्म इंकार जल्द ही सिनेमाहॉलों में रिलीज होने वाली है। जनवरी माह में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म का निर्देशन किया है सुधीर मिश्रा ने। सुधीर का कहना है कि इस फिल्म के लिए वो अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह को साइन करना उनका सपना था और जब दोनों एक्टर उन्हें मिल गये तो उनकी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। हालांकि ये फिल्म अभी से विवादों में घिरती नज़र आ रही है लेकिन इसके बावजूद सुधीर मिश्रा अपनी फिल्म से काफी खुश हैं और अभी से फिल्म की सफलता की उम्मीद कर रहे हैं।
सुधीर मिश्रा ने 'इंकार' फिल्म की कास्ट के बारे में बताते हुए कहा "अर्जुन रामपाल इस तरह के इंसान नहीं है जो कि किसी को हैरास करें और ना ही वो चित्रांगदा सिंह इस तरह की हैं जिन्हें कोई और विकल्प ना मिले। मैंने किसी और के बारे में सोचा तक नहीं था। और किस्मत से कभी कभी सपने सच हो जाते हैं और आपकी ड्रीम कास्ट आपको मिल जाती है।" सुधीर ने अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि ये फिल्म उन्होंने यंग लोगों के लिए बनाई है। उन्होंने कहा "मैंने ये फिल्म यंग लोगों के लिए बनायी है। यंग लड़के बाहर आएंगे और पूछेंगे कि अब लड़कियों के साथ किसी तरह बर्ताव किया जाए, वुमेन बॉस के साथ किस तरह बर्ताव किया जाए? एक यंग लड़के को ये समझना होगा कि ये बदलते वक्त की बाते हैं।"

ज्ञात हो कि ये फिल्म वर्किंग प्लेस पर होने वाले सेक्सुअल हैरासमेंट पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने कंपनी के सीइओ की भूमिका निभाई है जिसका नाम राहुल वर्मा है और चत्रांगदा सिंह ने एक कॉपीराइटर की भूमिका निभाई है जिसका नाम है माया लूथरा। फिल्म में कई इंटिमेट सीन्स भी फिल्माए गये हैं। जिन्हें देख एक बार को तो फिल्म के निर्देशक भी चौंक गये। कहा जा रहा है कि इन सीन्स को यू ट्यूब पर रिलीज किया जाएगा ताकि लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाई जा सके।


Click it and Unblock the Notifications











