क्या सच में अर्जुन ने चित्रंगदा का यौन शोषण किया?

कभी कभी जो दिखता है वो सच नहीं होता और जो सच होता है उसे देखने से ये नज़रें इंकार कर देती हैं। कुछ यही दिखाया है निर्देशक सुधीर मिश्रा ने अपनी फिल्म इंकार में। अर्जुन रामपाल और हॉट चित्रांगदा सिंह के बीच ऑफिस में होने कंपनी के मालिक और एक कर्मचारी के बीच सेक्सुअल हैरासमेंट के केस पर आधारित ये फिल्म इतनी खूबसूरती और इतनी गहराई के साथ फिल्माई गयी है कि शायद आप भी एक मिनट को धोखा खा जाएं कि क्या सच में अर्जुन ने चित्रंगदा को सेक्सुअली हैरास किया?

चित्रांगदा द्वारा अर्जुन के साथ इंटिमेट सीन्स कुछ इस कदर फिल्माए गये हैं कि इन्हें देख खुद फिल्म के निर्देशक सुधीर शर्मा भी कुछ पल के लिये शॉक्ड हो गये। उन्हें समझ में ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करें। इन सीन्स को उन्होंने यू ट्यूब पर रिलीज करने का फैसला किया है। ताकि फिल्म को अच्छा प्रमोशन मिल सके। इन सभी बातों को लेकर ये फिल्म आजकल सुर्खियों में है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इंकार फिल्म में सेक्स शब्द कुल 262 बार यूज किया गया है।

इंकार फिल्म में अर्जुन रामपाल एक कंपनी के सीईओ हैं जिसका नाम है राहुल वर्मा और चित्रांगदा एक कॉपी राइटर हैं जिसका नाम है माया लूथरा। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि राहुल माया को कॉरपोरेट वर्ल्ड में किस तरह चलना चाहिए, बात करनी चाहिए, कपड़े पहनने चाहिए और किस तरह से अपने आइडियास को बेचना चाहिए ये सबकुछ सिखाता है। दोनों के बीच फ्लर्ट भी होता है और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं। लेकिन एक दिन माया राहुल के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट का केस दर्ज करा देती है। इसके बाद शुरु होती फिल्म की असली कहानी जहां ये एक पल लगता है कि माया झूठ बोल रही है और दूसरे पल लगता है कि राहुल सच छिपाने की कोशिश कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर तो यही लगता है कि फिल्म की कहानी काफी मजबूत है चित्रांगदा के साथ अर्जुन की जोड़ी भी काफी बेहतीरन है। अब देखिये इनके इंटिमेट सीन्स जो अभी से इतनी सुर्खियां बना रहे हैं फिल्म की सफलता को किस तरह भुनाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X