मटरू.. से इतिहास लिखेंगे विशाल भारद्वाज
भले ही फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' के निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज इन दिनों घायल हैं और बिस्तर पर आराम कर रहे हों लेकिन फिल्मी पंडितों का कहना है कि मटरू से विशाल नया इतिहास रचने जा रहे हैं। फिल्मी जानकारों की मानें तो विशाल मटरू के बाद उन डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे जो विदेशी मतलब मॉड रोल करने वाले सितारों को गंवई बना देते हैं।
फिल्म ओमकारा में करीना कपूर को, इश्कियां में विद्या बालन से गंवई भूमिका करवाने वाले विशाल मटरू से अनुष्का को गांव की बिजली बनाने में जुटे हं तो वहीं अब तक पर्दे पर मॉर्डन लुक वाले इमरान खान भी इस फिल्म के जरिये ग्रामीण परिवेश में कदम रखने जा रहे हैं।
मालूम हो कि खबर है कि विशाल भारद्वाज गुड़गांव में एक फैशन शो के इवेंट में विजेता को इनाम देते समय गिर पड़े हैं। उनके चेहरे पर पांच टांके लगे हैं जिनकी वजह से विशाल को आराम की सलाह दी गयी है।
गौरतलब है कि फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' में पंकज कपूर, शबाना आजमी, आर्य बब्बर और एक गुलाबो भैंस भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Click it and Unblock the Notifications












