..................... Injured John abraham will came back for Pagalpanti shooting - Hindi Filmibeat

पागलपंती- घायल होने के बाद भी शूटिंग पर इस दिन लौटेंगे जॉन अब्राहम- ऐसे लगी थी चोट

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म पागलपंती की शूटिंग के दौरान वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इसके बाद वो आराम कर रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। अब एक और खबर आ रही है जो कि पागलपंती के मेकर्स के लिए अच्छी खबर और जॉन अब्राहम और उनके फैंस के लिए शायद सही नहीं है। खबर है कि जॉन अब्राहम घायल होने के बाद भी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरु करने जा रहें हैं।

खबर है कि वो शूटिंग में देरी नहीं करना चाहते हैं और यही कारण है कि वो फिल्म के सेट पर वापसी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 23 मई को शूट करते वक्त उनके मांसपेशियों में चोट आई थी और वो दो सप्ताह तक शूटिंग नहीं कर पाए थे।

john abraham, pagalpanti, जॉन अब्राहम, पागलपंती

बाद में डॉक्टर ने उनको करीब 20 दिन तक लगातार आराम करने की सलाह दी थी। अब खबर है कि जॉन अब्राहम 30 जून से फिल्म के सेट पर वापसी कर रहे हैं।

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पागलपंती' में अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी हैं। यह भूषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित है। फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X