..................... influencer sana Yusuf murder case umar hayat Sentence to death and 25 lakhs to family - Hindi Filmibeat

सना युसूफ को मिला इंसाफ, हत्यारे उमर हयात को मिली फांसी की सजा, आवारा ने इश्क में मारी थी गोली

Sana Yusuf Death Case: पाकिस्तान में चर्चित टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ हत्याकांड मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी उमर हयात को मौत की सजा दी है। कोर्ट ने आरोपी को सना के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। इस फैसले को पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर बढ़ते उत्पीड़न के मामलों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

Sana Yusuf Death Case

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 23 वर्षीय उमर हयात लंबे समय से सना यूसुफ का पीछा कर रहा था। वह लगातार सना पर शादी और रिश्ते के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि, सना ने उसके सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए थे और उससे दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कई बार सना से संपर्क करने की कोशिश कर चुका था।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वाले दिन उमर हयात सना के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर सना पर गोली चला दी। गोली लगने से सना गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

जांच एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उमर हयात ने अपना अपराध कबूल कर लिया था। अदालत में पेश किए गए सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार दिया और उसे मौत की सजा सुनाई।

इस मामले ने पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न और एकतरफा जुनून से जुड़े हिंसक मामलों पर फिर से बहस छेड़ दी है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे पीड़िता के लिए न्याय बताया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X