Watch Video- मां ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग डाला Video, बवाल मचने के बाद उठा लिया ऐसा कदम

Instagram Viral Reel: मां-बेटे का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है और आपको बता दें कि आए दिन कुछ ना कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं जो लोगों की आंखों में पानी ला देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अब एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसके चलते पूरे सोशल मीडिया पर विवाद फैला हुआ है। हर कोई मां-बेटे की जोड़ी की आलोचना कर रहा है।
दोनों की इतनी ज्यादा आलोचना हुई की मां को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ गया और आज के डिजिटल भरे युग में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां पर लोग एक दूसरे की आलोचना या फिर निंदा करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। इन सब के चलते मानसिक बीमारी और तनाव भी बढ़ता चला जा रहा है।
हालांकि इन सब चीजों से पता चलता है कि दूसरों की खुशी में जश्न मनाने की बजाय कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाने में ज्यादा मजे लेते हैं। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है वह अमायरा रेड्डी द्वारा शेयर किया गया है। वह एक बॉडीबिल्डर होने के साथ-साथ एक वीडियो कंटेंट क्रिएटर भी है। उनके इंस्टाग्राम पर 14.6 हज़ार फॉलोअर्स है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने बेटे के साथ में कई वीडियो को भी शेयर किया हुआ है। वीडियो को देखने के बाद में लगातार लोग उनको ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं और कई सारे सवाल भी उठा रहे हैं। काफी लोगों ने अलग-अलग तरीके के कमेंट किए। एक यूजर लगता है कि मैं आपका बेटा बनना चाहता हूं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह कितनी ज्यादा जवान और फिट मां है।
बता दे कि अमायरा रेड्डी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर 2.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। काफी सारे लोगों ने इस पर लाइक भी किया है और कुछ लोग तो उनकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने महिला का सपोर्ट किया तो कुछ लोगों को यह कंटेंट परेशानी वाला लगा।


Click it and Unblock the Notifications











