Akshay Kumar ने कूड़े में फेंका अपना अवॉर्ड? Ajay Devgn के कूड़ेदान से मिली ढेरों शराब की बोतलें और चकना

bollywood

Viral Video: एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ने वीकेंड पर एक अजीबोगरीब काम किया, जब उन्होंने मुंबई में सेलेब्स के घर के बाहर कूड़ेदानों की जांच करने का फैसला किया। नेटिजेंस उनके वीडियो में यह देखकर हैरान रह गए कि उसने अक्षय कुमार के कूड़ेदान से एक अवॉर्ड और अभिनेता अजय देवगन के कूड़ेदान से शराब की कई खाली बोतलें मिलीं।

सेलेब के कूड़ेदान का वीडियो

सार्थक सचदेवा नाम के कंटेंट क्रिएटर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत में वह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कूड़ेदान खोलते हैं और कैमरे पर चावल की बोरी दिखाते हैं।

अजय देवगन के कूड़े में मिली शराब की बोतलें

इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के घर के बाहर पड़े कूड़े को दिखाया। जिसमें चॉकलेट, तंबाकू और दूसरे स्नैक्स के पैकेट थे। कूड़े के डिब्बे के बगल में शराब की खाली बोतलों का ढेर भी था।

अक्षय कुमार के कूड़ेदान से मिला अवॉर्ड

इसके बाद वह अक्षय कुमार के घर चले गए और उनके घर के बाहर कूड़ेदान में सार्थक को कुछ नारियल के छिलके, एक बेकार पड़ी स्क्रिप्ट और एक अवॉर्ड मिला, जो शायद एक्टर को मिला होगा। सार्थक ने सचिन तेंदुलकर और श्रद्धा कपूर के घरों के बाहर का कचरा भी दिखाया, जिसमें पानी की बोतलें, डिब्बे, ईयरफोन और यहां तक ​​कि एयरपॉड भी शामिल थे।

लोगों का रिएक्शन

कुछ ही समय में यह वीडियो वायरल हो गया और नेटिजन्स ने सार्थक को सेलिब्रिटी के घरों के बाहर कूड़ा खोदते हुए देखकर खूब मौज-मस्ती की। एक यूजर ने लिखा, "नया बिजनेस आइडिया सामने आया", जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "जीनियस कंटेंट ब्रो!"। नेटिजन्स ने यह भी बताया कि अक्षय का अपने अवॉर्ड को कूड़ेदान में फेंकना कितनी बेकार बात थी।

इसके बाद सार्थक ने वादा किया कि वह अपने अगले वीडियो में शाहरुख खान के आलीशान घर मन्नत के कूड़ेदान में क्या है, यह दिखाएंगे।

Read more about: akshay kumar ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X