RULE: "बॉलीवुड में नाजायज़ रिश्ते होना आम बात है"
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में नाजायज़ रिश्ते होना आम बात है। ऐसा कहना है मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान का। अहमद अभी तक जुम्मे की रात है के लिए अवार्ड्स जीत रहे हैं और वो उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में शोहरत देखी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में अमजद खान ने कहा कि बॉलीवुड में नाजायज़ रिश्ते होना बड़ी आम बात है।
अहमद का कहना है कि वो एक से एक हॉट हीरोइन और मॉडल्स के साथ काम करते हैं पर उनकी बीवी ने कभी उन पर शक नहीं किया। ना ही उन्होंने कभी धोखा देने की सोची। हालांकि उनके सामने भी कमज़ोर घड़ियां आई हैं।
[सलमान, सैफ, आमिर सबके रिश्ते थे 'नाजायज़'!]
अहमद की मानें तो बॉलीवुड में नाजायज़ रिश्ते हैं, और हमेशा से थे और इन पर कोई रोक टोक नहीं लगाई जा सकती क्योंकि ये हर किसी का निजी मामला है। ऐसी बातें यहां कॉमन है और ये लोगों पर है कि वो अपने पति या पत्नी को धोखा देना चाहते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
