मोहनीश बहल के स्वीमिंग पूल में मिला 2 दिन की बच्ची का शव

यह घटना मोहनीश के खारेगांव स्थित फार्म हाउस की है। शव को सबसे पहले फार्म हाउस के चौकीदार ने देखा। उसने देखा की पूल में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। उसने सबसे पहले मोहनीश को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और तहकीकात शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि नवजात बमुश्किल तीन या चार दिन की थी। पुलिस ने बताया, "मोहनीश सूचना पाते ही तुरंत अपने फार्म हाउस पहुंचे। नवजात का शव देखकर वह काफी विचलित हो गए थे। मोहनीश पुलिस कार्रवाई पूरी होने के दौरान वहीं मौजूद रहे। हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि किसने शव को यहां फेंका।"
अब सवाल यह उठता है कि आखिर मोहनीश के फार्म हाउस में उनके पीछे क्या-क्या चलता रहा है। खैर इस पर मोहनीश बहल पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications











