गाबा में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, उछल पड़े शाहरुख खान समेत ये बॉलीवुड सितारे!
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चर्चा में हैं और आज ऑस्ट्रेलिया में जो इतिहास टीम ने रचा है वो शायद ही कोई कभी भूल पाएगा। गौरतलब है कि ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है और ये टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है। रिकॉर्ड था कि ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा था, लेकिन टीम इंडिया इस इतिहास को पलट दिया और जो नामुमकिन था उसको मुमकिन कर दिखाया।
टीम इंडिया की इस बेहतरीन जीत ने गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का खात्मा कर दिया है। इस मौके पर पूरा देश टीम को बधाई दे रहा है और ऐसे में हमारा बॉलीवुड भी किसी से पीछे नहीं हैं।

इंडस्ट्री के कुछ शानदार सुपरस्टार्स ने टीम इंडिया की इस जीत को लेकर पोस्ट किए हैं। सितारे लगातार टीम को बधाई दे रहे हैं और उनका कहना है कि ये गौरवमयी पल है। इस लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और सनी देओल जैसे सितारे शामिल हैं। देखिए ट्वीट्स...

बॉबी देओल
सुपरस्टार बॉबी देओल ने लिखा है.. टीम इंडिया पर गर्व है, ये एक अतुल्य जीत है।

शाहरुख खान
शाहरुख खान लिखते हैं.. क्या शानदार जीत है हमारी टीम के लिए। रात भर बैठकर मैच देखा है और अब मैं चैन की नींद सोने वाला हूं। चक दे इंडिया।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन लिखते हैं.. इंडिया इंडिया.. ठोक दिया ऑस्ट्रेलिया को। टीम इंडिया को जीत बधाई।

रितेश देशमुख
रितेश देशमुख लिखते हैं.. रिषभ पंत आप सच्चे चैंपियन हो। हमारे दिलों को खुशी से भरने के लिए शुक्रिया।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का कहना है कि टीम इंडिया को जीत की बधाई। सच्चे चैंपियंस ने जीतकर इतिहात रच दिया है।

सनी देओल
सनी देओल का कहना है कि कभी किसी भारतीय को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उनका ट्ववीट वायरल है..


Click it and Unblock the Notifications