इंडस्ट्री स्टार किड की नहीं, टैलेंट की है : आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री स्टार किड की नहीं बल्कि टैलेंट की है।
आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन स्टार किड्स में शुमार हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में इतना ऊंचा मुकाम पाया है। मात्र 23 साल की उम्र में इतनी सफलता पाना आसान नहीं है। हाल ही में आलिया भट्ट ने स्टार किड को लेकर अपनी बात रखी है।

आलिया ने कहा है कि ये इंडस्ट्री सिर्फ स्टार किड की नहीं बल्कि टैलेंट की है। अगर आपके पास टैलेंट है तो आप एक्टर डायरेक्टर, कोरियोग्राफर कुछ भी बन सकते हैं। वहीं अगर आपके पास टैलेंट नहीं है तो कितने भी बड़े स्टार किड क्यों न हो..आप आगे नहीं बढ़ सकते।
''शाहरूख खान मेरे फेवरिट हैं.. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं....''
आलिया ने कहा कि आपको फिल्म मिल जाएगी लेकिन बाद में जनता आपकी फिल्म तभी देखेगी जब वाकई में आपके पास टैलेंट होगा। बिना टैलेंट के कुछ भी नहीं हो सकता।
बहरहाल, आपको बता दें कि आलिया भट्ट अब अगली फिल्म 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी हैं। हाल ही में दोनों ने फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications