TRAILER: साल 2017 की सबसे कंट्रोवर्शियल फिल्म हो सकती है ये!
कंट्रोवर्शियल इसलिए क्योंकि फिल्म में सीधे सीधे कांग्रेस को नकारात्मक दिखाया गया है। जो कि कहीं ना कहीं राजनीतिक स्तर पर समस्या बन सकती है। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि फिल्म की रिलीज में कोई परेशानी ना आए। हम बात कर रहे हैं मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' की।
मधुर भंडारकर अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग.. इंदु सरकार.. एकदम चुपचाप तरीके से बना गए। इस फिल्म को लेकर ना ही खबरें बनी, ना ही यह सुर्खियों में छाई। लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और काफी पसंद भी किया जा रहा है।
['ट्यूबलाइट' से लेकर 'दबंग 3'.. और सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म!]
किरदारों के मामले में फिल्म काफी दमदार दिख रही है। इस फिल्म में कृति कुल्हारी मुख्य किरदार में दिखेंगे। ये कहानी है एक कवित्री की, जो प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाती है। फिल्म में कृति के साथ दिखेंगे नील नितिन मुकेशन, अनुपम खेर, टोटा रॉय चौधरी, परवीन दबस, शीबा चड्ढ़ा और जाक़िर हुसैन।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications












