14 साल बाद इस एक्टर ने पत्नी संग लिया तलाक, बुरी तरह टूटे एक्टर की हुई ऐसी हालत, बोला- खुश नहीं..

Indraneil Sengupta

Indraneil Sengupta Barkha Bisht Divorce: ये हैं चाहतें और जमाई राजा जैसे शोज में नजर आ चुके एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता आज के समय पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे और 14 साल बाद उन्होंने पत्नी और अभिनेत्री बरखा बिष्ट के साथ में तलाक ले लिया।

लेकिन आपको बता दें कि इंद्रनील सेनगुप्ता तलाक के बाद पूरी तरीके से टूट गए थे। बरखा और इंद्रनील की एक बेटी भी है। अब हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान इंद्रनिल सेन गुप्ता ने अपने तलाक को लेकर बात की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज चलती रहे जिंदगी में इंद्रनील सेनगुप्ता नजर आए।

लेकिन अब हाल ही में इंटरव्यू के दौरान इंद्रनील सेनगुप्ता ने बरखा बिष्ट के साथ में अपने तलाक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि "अभी तलक की अर्जी कोर्ट में डाली हुई है और प्रोसीजर जारी है। हम दोनों अलग हो चुके हैं और साल 2022 से अलग ही रह रहे हैं। लेकिन फाइनली तलाक लेने का फैसला ले लिया और यह एक ऐसा इंसिडेंट होता है जहां पर कोई भी खुश नहीं होता।"

इंद्रनील सेनगुप्ता ने आगे कहा कि "मेरे लिए यह काफी ज्यादा डिस्टर्बिग रहा और इसके चलते काफी बुरा असर भी पड़ा। ऐसा इसीलिए क्योंकि शादी में सिर्फ दो लोग शामिल नहीं होते हैं बल्कि दो परिवार शामिल होते हैं। एक शादी के अंदर काफी सारे लोग शामिल होते हैं। इंडियन कल्चर में शादी को बहुत अहमियत दी जाती है कि तलाक एक बहुत बड़ा टैबू माना जाता है।"

एक्टर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इसी के चलते आप पर दबाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लोग आपको जज करने लगते हैं और आपको नसीहत भी देने लग जाते हैं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी पढ़े लिखे और इंडिपेंडेंट है। हम शहरी जिंदगी भी जी रहे हैं और शहरी जिंदगी में हमारी अपनी चुनौतियां भी होती हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: barkha bisht indraneil sengupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X