मेरे बेटे को गिरफ्तार करने के लिए थैंक यू, बेटी को भी कर लो - रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को NCB ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है और सात दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं अब इस मामले में पहली बार रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ते हुए शौविक की गिरफ्तारी के बाद रिया की गिरफ्तारी की मांग की है।
इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने बयान में कहा थैंक यू इंडिया, मेरे बेटे को गिरफ्तार करने के लिए। अब बेटी का नंबर है अगला। इंद्रजीत चक्रवर्ती के बयान में एक पिता की झुंझलाहट और बेबसी दोनों दिख रही है।

इंद्रजीत चक्रवर्ती ने इसके साथ ये भी कहा कि आपने एक मिडिल क्लास परिवार को तोड़ कर रख दिया है। लेकिन न्याय के नाम पर हर चीज़ जायज़ है। जय हिंद।
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके परिवार पास अब केवल न्याय की उम्मीद है इसलिए वो ज़िंदा हैं। वरना एक मिडिल क्लास परिवार के पास इज़्जत नहीं है तो वो जीना छोड़ देता है।


Click it and Unblock the Notifications