आमिर-माधुरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल' के सीक्वल का ऐलान- इंदर कुमार ने बताया title
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दिल भला किसको याद नहीं होगी। इस फिल्म ने 90 के दशक में आकर हंगामा मचा दिया था और इस फिल्म के साथ साथ इसके गाने भी ब्लॉकबस्टर हुए थे। इसमें आमिर खान के साथ माधुरी दीक्षित नजर आईं थीं और उन्होने लोगों का दिल जीत लिया था। अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि जल्दी ही इसका सीक्वल बनने वाला है। इस बात का ऐलान खुद इसके निर्देशक इंद्र कुमार ने कर दिया है।
बता दें कि वो इस समय फिल्म टोटल धमाल के प्रमोशन को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इसी के दौरान उन्होने कहा कि वो इसका सीक्वल बनाएंगें। उनका कहना था कि वो काफी समय से इस फिल्म को लेकर अच्छी स्क्रिप्ट की खोज में थे जो कि अब पूरी हो चुकी है।

इंद्र कुमार ने फिल्म का नाम बताया 'दिल अगेन'। हालांकि उन्होने फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में कोई बात नहीं की है। इंद्र कुमार अब इस फिल्म में किसको कास्ट करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
टोटल धमाल रिलीज होने वाली है और इसके ट्रेलर ने काफी ज्यादा धमाल मचा दिया है। इंद्र कुमार ने एक से बढकर एक फिल्मों का निर्देशक किया है। देखिए एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











