इंदू की जवानी ट्रेलर रिव्यू - हंसी के बौछार के साथ दिल जीत सकती हैं कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी स्टारर इंदू की जवानी का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म में कियारा आडवाणी का साथ देते नज़र आएंगे आदित्य सील और मल्लिका दुआ। फिल्म इंदू नाम की एक लड़की की कहानी है जो अपने दोस्त की सलाह पर एक डेटिंग एप जॉइन करती है।
लेकिन सारा पासा तब पलट जाता है जब पता नहीं कैसे और कहां से इंदू के घर एक पाकिस्तानी लड़का आ जाता है। अब ये पाकिस्तानी लड़का, भारत में क्या कर रहा है, ये दर्शकों को घनचक्कर बनाएगा।

इंदू के रोल में कियारा आडवाणी बेहद मज़ेदार लग रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आपको थोड़ा थोड़ा डायना पेंटी स्टारर हैप्पी भाग जाएगी की याद दिला सकता है। फिल्म को डायरेक्ट किया है अबीर सेनगुप्ता ने और इसे प्रोड्यूस किया है टीसीरीज़ ने। फिल्म रिलीज़ हो रही है 11 दिसंबर को।


Click it and Unblock the Notifications











