टमाटर नहीं ये है भारत की सबसे महंगी सब्जी, भर-भरके परोसी गई थी सनी देओल के बेटे की शादी में भी, पीएम मोदी भी..

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर छाए हुए हैं। कुछ ही दिनों पहले सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल की शादी की हैं। ये शादी काफी धूमधाम से हुई और शादी की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर तमाम फैंल का दिल जीता। सनी देओल की बेटे की शादी के अरेंजमेंट्स काफी खास थे। इस शादी के वेन्यू से लेकर मेन्यू तक सभी चीजें काफी स्पेशल थीं।
सनी देओल के बेटे के रिसेप्शन में एक ऐसे खास सब्जी परोसी गई थी जो कि भारत की सबसे महंगी सब्जी मानी जाती है। ये सब्जी गुच्छी है। इस चर्चित शादी की रिसेप्शन पार्टी हिमाचल प्रदेश के मनाली में दी गई। इस रिसेप्शन में गुच्छी का मदरा (स्थानीय व्यंजन) बनाया गया। बता दें कि सनी देओल ने मनाली में अपना कॉटेज लीज पर ले रखा है।
गुच्छी के बारे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि यह सब्जी उन्हें काफी पसंद है। दरअसल, पीएम बनने से पहले नरेंद्र मोदी साल 1998 में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुल्लू-मनाली में काफी समय बिताया है। गुच्छी के बारे में यह तथ्य बताया जाता है कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन के अलावा विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सूजनरोधी तत्व भी मौजूद हैं।
पहाड़ों में कहा जाता है कि गुच्छी का सेवन करने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। गुच्छी एंटीऑक्सिडेंट भी है। गुच्छी के इन्हीं गुणों को देखते हुए इसका पैदावार व्यावसायिक रूप से करने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित खुम्ब अनुसंधान निदेशालय कल्टीवेशन के जरिए गुच्छी मशरूम को उगाने के प्रयास में सफल रहा है।
हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है। यहां कई दुर्लभ औषधियों के साथ-साथ अलग प्रकार की सब्जियां भी पाई जाती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है गुच्छी। यह जंगलों में पाई जाती है। इसे उगाया नहीं जाता, बल्कि यह प्राकृतिक तौर पर उपलब्ध होती है। गुच्छी भारत की सबसे महंगी सब्जियों में से एक है और इसे पहाड़ी मशरूम भी कहा जाता है। गुच्छी स्वाद में बेजोड़, विटामिन और औषधीय गुणों से भरपूर है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में गुच्छी के बारे में जानकारी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
