Indian's Got Latent Controversy: अश्लील कॉमेडी करने के चक्कर में बुरे फंसे Ranveer Allahabadia, केस दर्ज

Indian's Got Latent Controversy: यट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह आए दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ नया शेयर करते हैं वह तमाम सितारों के साथ पोडकास्ट करते भी नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में रणवीर अल्लाहाबादिया को समय रैना के शो Indian's Got Latent में नजर आए थे। रणवीर अल्लाहाबादिया के शो में जाने से दिक्कत नहीं हुई, लेकिन इस दौरान उन्हें ऐसी-ऐसी अश्लील कॉमेडी की कि अब वह बुरे फंस चुके हैं उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
Mumbai, Maharashtra | A complaint has been filed against YouTuber Ranveer Allahabadia, social media influencer Apoorva Makhija, comedian Samay Raina and the organisers of the show India's Got Latent. The complaint has been filed with the Mumbai Commissioner and Maharashtra…
— ANI (@ANI) February 10, 2025
बता दें कि रणवीर अल्लाहाबादिया के खिलाफ शिकायत मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग ने दर्ज करवाई है। शिकायत में यह कहा गया है कि उन्होंने कॉमेडी के नाम पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। शिकायत कर्ताओं ने रणवीर अल्लाहाबादिया के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनकी भाषा महिलाओं के लिए आपत्तिजनक और अपमान जनक थी। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि वह इस तरह की भाषा को बढ़ावा दे रहे हैं।
आपको बता दें कि सिर्फ रणवीर अल्लाहाबादिया के खिलाफ ही नहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लैटेंट के अयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इसकी के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि- 'इसके बारे में मुझे जानकारी मिली है हालांकि अभी तक मैंने इसे देखा नहीं है। मुझे पता है कि भद्दे तरीके से चीजें चलाई जा रही हैं। जो बहुत गलत है। हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैं। अगर कोई इसे पार करेंगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।'


Click it and Unblock the Notifications