Indian's Got Latent Controversy: Youtube ने रिमूव किया Ranveer Allahabadia का कॉन्ट्रोवर्शियल VIDEO

Indian's Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। अपने पॉडकास्ट में वह तमाम हस्तियों को बुलाकर कई गहरे मुद्दों पर बात करते हैं। उनके शोज को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन जब से रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में गए हैं तब से उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। जी हां, इंडियाज गॉट लैटेंट शो में रणवीर इलाहाबादिया ने कुछ ऐसा अश्लील जोर मारे जिसने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से काफी आपत्तिजनक सवाल पूछा था। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद रणवीर इलाहाबादिया को जमकर ट्रोल किया गया था। रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इतना ही नहीं यूट्यूबर के खिलाफ खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की मांग की है। वहीं गुवाहटी पुलिस को सलाह दी गई है कि वह इन्हें गिरफ्तार करके इनका मानसिक इलाज करवाया जाए। इसके बाद रणवीर इलाहाबादिया ने एक वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी, लेकिन लगता है कि उनकी मुश्किलें इतनी आसानी से सुलझने वाली नहीं हैं।
फिलहाल तो इंडियाज गॉट लैटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, बताया जा रहा है कि यूट्यूब ने रणवीर इलाहाबादिया का ये कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो रिमूव कर दिया है। दरअसल NHRC मेंबर प्रियांक कानूनगो ने एबीपी से बातचीत की इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह का अश्लील कंटेंट भारत में तो नहीं चलेगा। इसी के साथ ही यूट्यूब की जिम्मेदारी है कि इनपर एक्शन ले, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यूट्यूब पर एक्शन लिया जाएगा। यूट्यूब को तीन दिन का टाइम दिया गया था। जिसके बाद ही अब यूट्यूब ने ये एक्शन लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











