Indian's Got Latent Controversy: अश्लील कॉमेडी करने पर पछताए रणवीर इलाहाबादिया, वीडियो शेयर कर मांगी माफी

Indian's Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वैसे तो रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया पर तरह तरह के कॉन्टेंट डालते हैं जो लोगों को बेहद पसंद आता है। हर एक बड़ा स्टार रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में देखा जाता है, लेकिन बीते दिनों रणवीर इलाहाबादिया को समय रैना के शो Indian's Got Latent में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे अश्लील जोक मारे जो लोगों को जरा भी पसंद नहीं आए।
बता दें कि मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग ने अश्लील कॉमेडी करने की वजह से रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की मांग की है। मामला यहीं नहीं रुका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि- 'इसके बारे में मुझे जानकारी मिली है हालांकि अभी तक मैंने इसे देखा नहीं है। मुझे पता है कि भद्दे तरीके से चीजें चलाई जा रही हैं। जो बहुत गलत है। हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैं। अगर कोई इसे पार करेंगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।'
रणवीर इलाहाबादिया के लिए अब तमाम मुश्किलें खड़ी दिख रही हैं। उनके खिलाफ कोई एक्शन लिया जाए उससे पहले ही उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर इलाहाबादिया माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वह इस वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि- मैं जो कुछ भी इंडियाज गॉट लैटेंट शो में कहा वो मुझे नहीं कहना चाहिए था। इसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं।
I shouldn’t have said what I said on India’s got latent. I’m sorry. pic.twitter.com/BaLEx5J0kd
— Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) February 10, 2025
रणवीर इसके आगे कहते हैं कि- टमैंने जो कुछ भी कहा वह अनुचित था। वह मजाकिया अंदाज में तो नहीं था। मैं इसके बारे में कोई सफाई नहीं देना चाहता बस मैं माफी मांगना चाहता हूं। मैं ना ही इसपर कोई जस्टिफिकेशन दूंगा और ना ही कोई चर्चा करूंगा। मैं अपनी गलती को मान रहा हूं। वह हर किसी उम्र के लोगों ने देखा होगा। यह जिम्मेदारी इतने हल्के में नहीं लेनी चाहिए थी।'
यूट्यूबर आगे कहते हैं कि 'प्लेटफॉर्म को बेहतर तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। फिलहाल तो वीडियो में से असंवेदनशील कंटेट हटाने के लिए कहा गया है। मैं सभी से माफी मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप इंसानियत के नाते मुझे माफ कर देंगे।'


Click it and Unblock the Notifications