Indian's Got Latent Controversy: अश्लील मजाक करने के चक्कर में बुरे फंसे रणवीर इलाहाबादिया, घर पहुंचीं पुलिस

Indian's Got Latent Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपने पॉडकास्ट के लिए नहीं बल्कि अपने अश्लील जोक्स की वजह से जी हां, कुछ समय पहले रणवीर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने कुछ अश्लील जोक्स माता पिता को लेकर मारे। लोगों को रणवीर के अश्लील जोक्स जरा भी पसंद नहीं आए और उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
असम में दर्ज हुआ रणवीर इलाहाबादिया समेत 5 लोगों के खिलाफ केस
महाराष्ट्र और असम में उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। बता दें कि अश्लील टिप्पणियां करने की वजह से रणवीर इलाहाबादिया समेत अशीष चंचलानी, जयप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और समय रैना पर भी केस दर्ज हुआ है। वहीं ताजा अपडेट के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया के घर मुंबई पुलिस आ पहुंची है।
पुलिस कर रही पूछताछ
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया के घर आज सुबह ही पुलिस ने डेरा डाल लिया था। पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
सितारों ने भी किया विरोध
रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में तमाम जानी मानी हस्तियां आती हैं, इसके बाद उनका इस तरह व्यवहार करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि तमाम सेलिब्रिटी भी रणवीर इलाहाबादिया का विरोध कर रहे हैं सिंगर बी प्राक ने भी रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी रणवीर इलाहाबादिया को सलाह दी है वह कहते हैं कि आज कल सफलता बहुत जल्दी मिलती है, लेकिन मजा इस बात में कि हम सफलता को ज्यादा देर तक अपने पास खींच के रख सकें।
A team of Mumbai Police has reached YouTuber Ranveer Allahabadia's residence, following the stir around his comments on a show. More details awaited: Mumbai Police
— ANI (@ANI) February 11, 2025
Yesterday, a complaint was filed against Ranveer Allahabadia, social media influencer Apoorva Makhija, comedian…
यूट्यूब ने रिमूव किया वीडियो
बता दें कि NHRC मेंबर प्रियांक कानूनगो ने एबीपी से बातचीत की इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह का अश्लील कंटेंट भारत में तो नहीं चलेगा। इसी के साथ ही यूट्यूब की जिम्मेदारी है कि इनपर एक्शन ले, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यूट्यूब पर एक्शन लिया जाएगा। यूट्यूब को तीन दिन का टाइम दिया गया था। जिसके बाद ही अब यूट्यूब ने ये एक्शन लिया है और इस वीडियो को रिमूव कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











