..................... Indians don’t get good roles in hollywood says Imran Khan - Hindi Filmibeat

हाॅलीवुड फिल्मों में मिलते हैं चाय की दुकान चलाने वाला रोल-इमरान

हाॅलीवुड की फिल्मों में बाॅलीवुड के कलाकारों ने अभिनय का लोहा मनवाया है। हाॅलीवुड डायरेक्टर बाज लुहरमैन की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' में अमिताभ बच्चन ने और 'घोस्ट प्रोटोकाॅल' में अनिल कपूर ने दमदार किरदार निभाया था। हाॅलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की कड़ी में निमरत कौर, इरफान खान भी शामिल हैं। मगर अभिनेता इमरान खान का कहना है कि हाॅलीवुड फिल्मों में भारतीय कलाकारों के लिए अच्छी भूमिका की बहुत कमी है।

Imran Khan

मुम्बई फिल्म महोत्सव में इमरान खान शामिल होने पहुंचे थे। इमरान ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं बाॅलीवुड की फिल्मों में बड़ा किरदार निभा रहा हूं। इससे अलग हाॅलीवुड की फिल्मों में भारतीय कलाकारों को हीरो के दोस्त या किसी कोने में छोटी सी दुकान चलाने वाले किरदार ही दिए जाते हैं। कहना है कि सफल भारतीय अभिनेताओं के लिए ऐसे किरदार निभाना उनके सम्मान के विरुद्ध है।

हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपनी हाॅलीवुड फिल्म को लेकर कहा था कि यह महज एक दोस्ताना भूमिका है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। इसमें गैट्सबाय और उसके दोस्त के साथ एक छोटी सी भूमिका है।

इरफान बाॅलीवुड फिल्मों में सफल अभिनय कर चुके हैं। जिनमें 'जाने तू या जाने ना', 'आई हेट लव स्टोरी' और 'डेल्ही बेली' फिल्मों में बतौर हीरो काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X