Seema Haider के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को सपोर्ट कर रही है ये भारतीय महिला, पाकिस्तानियों के साथ मिलकर...

Seema Haider News Update: पाकिस्तान से भारत आकर अपनी नई दुनिया बसाने वाली सीमा हैदर को लेकर कोई ना कोई अपडेट आए दिन सामने आता ही रहता है और अब एक और अपडेट हाल ही में सीमा को लेकर सामने आया है। जी हां, सीमा का पाकिस्तानी पति अपने घर वापस लौट आया है।
सीमा हैदर नोएडा के रबूपुरा गांव में पिछले चार महीने से रह रही है। वो यहां पर अपने कथित पति सचिन मीणा के परिवार और अपने चार बच्चों के साथ रह रही है। सीमा हैदर जब से भारत आई है, तब से उनका कहना है कि वो अब लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगी। उन्हें भारत में ही बहुत प्यार मिल रहा है लेकिन अब इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है।
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर जो साल 2019 से सऊदी अरब में काम कर रहे हैं,वो हाल ही में अब पाकिस्तान वापस आ गए हैं। गुलाम ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ एवं सरकार से अपील की कि उनकी पत्नी सीमा और चारों बच्चों को भारत से वापस बुला लिया जाए। लेकिन ऐसा लग रहा है कि गुलाम हैदर की बात कोई सुन नहीं रहा है। लेकिन इस बीच भारत की एक महिला गुलाम हैदर को लगातार सपोर्ट कर रही है और पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के साथ मिलकर सीमा को खूब ट्रोल कर रही है।
इस बुजुर्ग महिला का टोन काफी हद तक हैदराबादी लग रहा है और वो पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के लाइव में आकर गुलाम हैदर को चुप कराती हैं और उन्हें सांत्वना भी देती हैं कि जल्द ही उसे न्याय मिलेगा साथ ही वो सीमा हैदर को लेकर बुरी-भली बातें भी कहती हैं। वहीं दूसरी तरफ सीमा आए दिन अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर करती रहती हैं। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी एंजॉय कर रही है। यूट्यूब की सहायता से सीमा हैदर लगातार कमाई कर रही हैं और हाल हीमें उन्होंने अपना घर भी बनवाया है।


Click it and Unblock the Notifications











