'इंडियन' होती ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म, सनी देओल ने किया बड़ा खुलासा, इसलिए डिब्बाबंद हो गई थी..

सनी देओल इस वक्त सातवें आसमान में हैं और उसका कारण गदर 2 की सफलता। करियर की इस मोड़ में जब सबने ये सोच लिया था कि सनी देओल का फिल्मी सफर खत्म हो चुका है, तब गदर 2 ने धमाका कर दिया।
फिल्म ने इतनी कमाई की सनी देओल के पूरे जीवन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई। लेकिन इस वक्त सनी देओल ने अपनी इंडियन को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसको सुनकर आपको झटका लगने वाला है। गौरतलब है कि इंडियन फिल्म जब बन रही थी तो उसमें ऐश्वर्या बच्चन थीं लेकिन वो बंद हो गई थी।
अगर ये फिल्म बंद ना होती तो ऐश्वर्या राय की शुरुआत इसी फिल्म से होती। सनी देओल ने हाल ही में आप की अदालत में बातकरते हुए इसको लेकर खुलासा किया है। उन्होने कहा कि, ''मैं खुद फिल्म इंडियन बना रहा था। ऐश्वर्या इस फिल्म का हिस्सा थीं और यह उनकी पहली फिल्म थी।
हमने गाने वगैरह शूट कर लिए थे लेकिन फिर बजट संबंधी दिक्कतें थीं।'' लेकिन सभी जानते हैं कि इंडियन बाद में बनी थी लेकिन इस फिल्म ऐश नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी नजर आईं थीं। सनी देओल की इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में सनी देओल ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था और बड़े पर्दे पर छा गए थे।
हालांकि सनी देओल की ये फिल्म अब काफी कम टेलीकास्ट होती है। फिलहाल सनी देओल गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्में छोड़कर राजनीति में कदम रख चुके सनी देओल के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि वो गदर 2 के साथ वापसी करें लेकिन बात नहीं बन रही थी। इसका खुलासा खुद सनी देओल ने किया था कि इस फिल्म के लिए कोई पैसा लगाने को तैयार नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications