Anju First Video: पाकिस्तानियों ने ऐसे हालत कर वापस भेजी अंजू, लोग बोले- सीमा हैदर का भी हो ऐसा हश्र

Anju First Video: दो बच्चों, पति को छोड़ किसी और शख्स के प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू आखिरकार अपने वतन लौट आई। सोशल मीडिया पर उसका पहला वीडियो सामने आया। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई, फिलहाल अभी वह BSF के कैंप में है। वहीं से उसका पहला वीडियो सामने आया है।
वहीं, अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंजू से मीडिया वाले सवाल करते हैं लेकिन वो कुछ भी बात करने से कतराती दिखाई दे रही हैं।
मीडिया से अंजू ने सिर्फ इतना ही कहा कि वो ठीक है। हालांकि भारत में वापसी करती अंजू के चेहरे पर उतनी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। पाकिस्तान जाने के बाद ऐसी खबर भी सामने आई कि अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था। अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी। इतना ही नहीं अंजू ने इस्लाम धर्म भी अपना लिया और उसका नाम फातिमा रख दिया गया था। वहीं अब लोगों का कहना है कि इसी तरह से सीमा हैदर और उसके बच्चों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
इस पूरे मामले को लेकर अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं और अंजू से पूछताछ भी हो सकती है। हाल ही में नसरुल्ला ने खुलासा किया था कि अंजू ने बच्चों पर उन्हें पहले झूठ बोला था। नसरुल्ला ने कहा था कि एक कंपनी के प्रॉडक्ट का प्रचार करने के दौरान 4 साल पहले उनकी फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











