भारतीय मूल के कॉमेडियन नंजूनाथ नायडू दुबई में कर रहे परफॉर्म, स्टेज पर हो गई मौत, लोग हंसते रह गए
रविवार की सुबह, भारतीय कॉमेडी इंडस्ट्री के लिए बहुत ही दुखद खबर लेकर आई। भारतीय मूल के एक कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू की अचानक स्टेज पर ही मौत हो गई। मंजूनाथ दुबई में एक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। लाइन अप में उनका नंबप आखिरी था। मंजू स्टेज पर आए और अपना सेट परफॉर्म करने लगे। एक सेगमेंट में वो नर्वस होने के कारण सांस ना आने यानि कि anxiety के बारे में बात कर रहे थे तभी वो स्टेज के पास एक बेंच पर बैठे और सांस ना आने की शिकायत करने के बाद बेहोश हो गए।
हर किसी को लगा कि मंजू मज़ाक कर रहे हैं और ये उनके एक्ट का ही एक हिस्सा है। इसलिए लोग उन पर हंसते रहे लेकिन जब सबको पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है तो हर कोई सकते में आ गया।

उनके एक करीबी दोस्त ने बताया कि तुरंत ही डॉक्टर आए लेकिन उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। मंजूनाथ के माता - पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है और उनके परिवार में केवल उनका एक भाई है जिसे तुरंत इस बात की सूचना दी गई।
वहीं उनके दोस्त मिकदाद दोबादवाला का कहना है कि पूरा कॉमेडी सर्किट उनका परिवार है और उनके काम को याद रखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











