रीना पटेल बनी मिस बॉलीवुड यूके
भारतीय मूल की एक ब्रिटिश सुंदरी को बर्मिघम में आयोजित एक समारोह में पहली मिस बॉलीवुड यूके का खिताब मिला है।
शनिवार की रात सितारों से भरे आयोजन में 900 प्रतिभागियों की लंबी सूची से 14 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ खिताब जीतने वाली लंदन की रीना पटेल को बॉलीवुड में भूमिका और एक साल के मॉडलिंग अनुबंध का अवसर मिला है।
बर्मिघम के अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में आयोजित नस्लीय विविधता वाली इस प्रतियोगिता में मैंचेस्टर की सिमरन चड्ढा दूसरी रनर अप रही और तीसरा स्थान एसेक्स की स्टेसी फॉक्स का रहा।
पटेल ने पिछले वर्ष मिस यूनिवर्स यूके का खिताब पाने के बाद सलमान खान की फिल्म 'वीर' में अभिनय कर चुकी वेल्श सुंदरी लीजा लेजारस की सफलता को दोहराया है।
बॉलीवुड मिस बॉलीवुड युके युके रीना पटेल लंदन स्टेसी फॉक्स bollywood london miss bollywood uk reena patel stacy fox uk


Click it and Unblock the Notifications