Indian of the year- अल्लू अर्जुन ने रचा इतिहास, ये अवॉर्ड पाने वाले साउथ के पहले एक्टर बने!

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और वो पूरे देश में छा गए थे। उनकी स्टाइल को लोग आज भी कॉपी करते हैं और उनके डांस स्टेप काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो कि आज के पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल उनको एक ऐसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है जो कि आज से पहले किसी साउथ एक्टर को नहीं मिला।
जी हैं, अल्लू अर्जुन को हाल ही में 'इंडियन ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया है। अल्लू अर्जुन ने मनोरंजन की श्रेणी में 'इंडियन ऑफ द ईयर 2022' का खिताब जीतकर धमाका कर दिया है।
इस वक्त सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है और पुरस्कार प्राप्त करते हुए अभिनेता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसके दौरान अल्लू अर्जुन हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रहे थे।
दरअसल उन्होने काले रंग की पोशाक पहनी हुई थी। अल्लू अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड के बाद लगातार बधाई दे रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री का नाम बड़ा करने के लिए उनका सम्मान कर रहे हैं।
पुष्पा फिल्म के बाद से अल्लू अर्जुन सिर्फ साउथ के चहीते सितारे नहीं रहे हैं बल्कि उनको उत्तर भारत में भी लोग पसंद कर रहे हैं। पुष्पा पार्ट 1 में उनकी दमदार एक्टिंग ने सभी को दीवाना बना दिया था। वर्कफ्रंट पर वो पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग कर रहे हैं और लगातार इस फिल्म को लेकर अपडेट सामने आ रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications