'पीपली लाइव' से 'इंडियन ओशन' की वापसी

peepli-live
मुंबई। फ्यूजन-रॉक बैंड 'इंडियन ओशन' अभिनेता-निर्माता आमिर खान के निर्माण में बनी फिल्म 'पीपली लाइव' के साथ छह साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहा है। बैंड के गायक राहुल राम ने कहा, "अनुशा रिजवी (निर्देशक) पांच साल पहले इस फिल्म के साथ हमारे पास आई थीं, जब हमने पटकथा पढ़ी तो हमें वह पसंद आई और हमने अपनी स्वीकृति दे दी लेकिन उन्होंने कहा कि हमें तब तक इंतजार करना होगा जब तक कि वह फिल्म निर्माण के लिए धन न जुटा लें।"

उन्होंने बताया कि बाद में आमिर आए और उन्होंने इस फिल्म के निर्माण का फैसला लिया। बैंड ने पीपली लाइव के लिए दो गीत डरते हो और देश मेराबनाए हैं। राहुल ने बताया, "हमें एक कविता दी गई थी जिससे हमने डरते हो बनाया। हमें इस गीत को बनाने में बहुत समय लगा, इसे बनाना आसान नहीं था। हमने जुलाई (2009) के मध्य में इसे रिकॉर्ड किया।"

देखें : पीपली लाइव की तस्वीरें

उन्होंने बताया, "दूसरा गीत 'देस मेरा' 2003 में आई हमारी एलबम झीनी का गीत है। अनुशा उस गीत को फिल्म में लेना चाहती थीं। हमने गीत के बोलों में कुछ बदलाव किए और दिसम्बर में उसका नया संस्करण रिकॉर्ड किया।" इंडियन ओशन ने इससे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे का संगीत तैयार किया था।

बैंड की स्थापना 1984 में सुष्मित सेन (गिटारवादक) और दिवंगत अशीम चक्रवर्ती (गायक, वादक) ने की थी। वर्ष 1990 में बैंड को आधिकारिक तौर पर इडियन ओशन नाम दिया गया और इसके एक साल बाद राहुल राम इसमें शामिल हुए। वर्ष 1994 में अमित किलाम इसमें आए। तब से बैंड के चार सदस्य हैं। बैंड ने अब तक इंडियन ओशन (1993), डेजर्ट रेन (1997), कंदीसा(2000) और झीनी(2004) जैसी एलबम निकाली हैं। छह साल बाद एक नई एलबम 16/330 खजूरी रोड आई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X