'इंडियन आइडल' में मनेगा पंचम दा का जन्मदिन

आशा ने 'ट्विटर' पर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पंचम के आने वाले जन्म दिवस को 'इंडियन आइडल' ने विशेष बनाने का निर्णय लिया है। मैं इस एपिसोड में मौजूद रहूंगी। मैं इस शो में इसलिए मौजूद रहूंगी क्योंकि यह पंचम को समर्पित होगा। अगर वह इस शो में शामिल होते तो इसका मजा कुछ और ही होता।"
पंचम दा को 'ओ हसीना जुल्फों वाली' और 'आजा आजा' जैसी गीतों को दिए गए संगीत के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 'बांहों में चले आओ', 'एक अजनबी हसीना सी', और 'करवटें बदलते रहे' जैसी गीतों को अपने संगीत से सजाया था। इस एपिसोड को 27 जून को प्रसारित किया जाएगा।
asha bhonsle आर डी बर्मन इंडियन आईडल टीवी ट्विटर रियलिटी शो indian idol rd burman reality show tv twitter


Click it and Unblock the Notifications