रहमान के लिए गाना चाहते हैं : श्रीराम

sri ram chandra
नई दिल्ली। रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 5' के विजेता हैदराबाद के श्रीराम चंद्र ने इस शो को जीतने का अपना सपना पूरा कर लिया और अब उनकी अगली ख्वाहिश बॉलीवुड व ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के लिए गाना है। रविवार को 'इंडियन आइडल' के विजेता घोषित किए गए श्रीराम ने मुंबई से फोन पर कहा, "मेरा अगला सपना बॉलीवुड में शुरुआत करना है।"

देखें : 15 साल बाद मुंबई में रजनीकांत

श्रीराम इंजीनियर हैं और उनके परिवार का संगीत में कोई दखल नहीं है। वह हैदराबाद के संघर्षरत गायक थे और क्षेत्रीय रियलिटी कार्यक्रमों के लिए ऑडीशन देते थे, कम बजट की फिल्मों में गाते थे और कोरस, जिंगल्स व रेडियो विज्ञापनों में अपनी आवाज देते थे। इंडियन आइडल में उनके लगातार मधुर गायन ने न केवल शो के जजों सुनिधि चौहान, अन्नू मलिक और सलीम मर्चेट को प्रभावित किया बल्कि बॉलीवुड की कई हस्तियों और श्रोताओं को भी उनकी गायकी पसंद आई।

देखें :बिक नहीं रहीं अभिषेक, रितिक की फिल्‍में

श्रीराम कहते हैं कि वह इंडियन आइडल 5 का एक हिस्सा बनकर खुद को भाग्यवान महसूस कर रहे हैं। वह कहते हैं कि इस शो से उन्हें बॉलीवुड में जाने का सीधा रास्ता मिल गया है और वह यशराज फिल्म्स के लिए गाएंगे जबकि उनसे पहले �इंडियन आइडल� चुने गए प्रतिभागियों को इस तरह का कोई अवसर नहीं मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X