इंडियन आइडल 11 के विनर बने सनी हिंदुस्तानी, मिलेगा टी-सीरीज की अगली फिल्म में गाना गाने का मौका
इंडियन आइडल 11 का फिनाले रविवार को हुआ। जहां सनी हिंदुस्तानी ने इस शो का खिताब अपने नाम किया। सोशल मीडिया पर सनी हिंदुस्तानी की ट्रॉफी वाली फोटो खूब वायरल हुई। इस खिताब के साथ सनी हिंदुस्तानी को 25 लाख रुपये का इनाम भी मिला। वहीं दो पहले रनरअप को 5-5 लाख रुपये मिले। पहले रनरअप रोहित राउत और दूसरे ओंकना मुखर्जी मुखर्जी रहे। इस मौके पर जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी अलग स्वैग में नजर आए।
रविवार को इंडियन आइडल 11 का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां सभी कंटेस्टेंट ने परफॉर्म किया। इस खास मौके पर शुभ मंगल ज्यादा सावधान को प्रमोट करने आयुष्मान खुराना पहुंचे। खुद आयुष्मान खुराना बहुत शानदार गाते हैं।

इतना ही नहीं आयुष्मान खुराना ने ये भी ऐलान किया कि जो इस सीजन में जीतने वाले कंटेस्टेंट को टी सीरीज की अगली फिल्म में गाना गाने का मौका मिला। अब साफ हो गया है कि सनी हिंदुस्तानी को मौका मिलेगा।
इस शो का खिताब जीत सनी हिंदुस्तानी ने कहा कि मैं इस मुकाम पर पहुंच जाउंगा कभी नहीं सोचा था। मैं पहले राउंट को क्लीयर करने का कॉन्फिडेंस नहीं रखता था लेकिन आज मैंने ये शो जीत लिया। मुझे विश्वास करना मुश्किल हो गया है।
बता दें इस बार नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की अफवाहों ने खूब टीआरपी कमाई। इसे लेकर दोनों को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











