इंडियन आइडल से सीधे दबंग 3- सलमान अली पर ऐसे मेहरबान हुए सलमान खान- धमाकेदार गाना
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार फिल्मों के साथ साथ लोगों को मौके भी देते हैं और उनकी लाइफ बना देते हैं। बीते दिन रिलीज हुए दबंग 3 के एक गाने के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है जो कि आपको खुश कर देगा। आपको इंडियन आइडल के विनर सलमान अली तो याद ही होंगे.. जिन्होने इंडियन आइडल का 10वां सीजन जीता था। अब सलमान खान ने दबंग 3 में उनको एक गाना दिया जिसका टाइटल है आवारा।
गाना कल रिलीज हुआ है जिसमें सलमान अली अपनी दमदार आवाज बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान अली खान अपनी गायिकी से कई बड़े सिंगर्स को चौंका दिया था और पूरे देश में छा गए थे।

दबंग 3 के इस गाने की बात करें तो इसमें सलमान अली... पहली ही फिल्म में सलमान खान की आवाज बने हैं और धमाकेदार डेब्यू किया है। आप सुनिए ये दमदार गाना जिसमें साजिद-वाजिद ने संगीत दिया है...


Click it and Unblock the Notifications











