बोले जॉन इंडियन फुटबाल को हीरो की तलाश
बॉलीवुड के सेक्सी हीरो में शूमार जॉन अब्राहम को फुटबॉल गेम किस हद तक पसंद है इस बात का अंदाजा आप उनकी फिल्मों से लगा सकते हैं। जॉन ने 'गोल' नाम की फिल्म में काम किया था जो कि फुटबॉल मैच पर ही आधारित थी, हालांकि फिल्म फ्लॉप थी इसलिए किसी ने इस फिल्म को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। बावजूद इसके जॉन को रीयल लाइफ में सच्चा फुटबॉल लवर कहा जा सकता है।
इसलिए ही शायद खेल और मनोरंजन चैनल सोनी सिक्स ने जॉन को भारत में फीफा विश्व कप 2014 का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। जिसके बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा कि भारतीय फुटबाल को एक बार इसका 'नायक' मिल जाए तो यह खेल नई बुलंदिया छू लेगा।
एक बार फिर से फुटबाल प्रेमी अभिनेता-फिल्म निर्माता जॉन अब्राहमखेल पर आधारित फिल्म भी कर रहे हैं और यही नहीं फुटबाल फ्रेंचाइजी में भी निवेश किया है। उनका मानना है कि खेल नायक देश में खेल को पूरी तरह बदल सकता है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











