Pics: इन फिल्मों में महिलाएं बनीं फालतू की सेक्स-बम
आज एक बार फिर से बॉलीवुड में महिलाओं के कामों और किरदारों को लेकर बहस छिड़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि भारतीय फिल्में, महिलाओं की सेक्सुलिटी दिखाने में दुनिया में सबसे आगे हैं। इस रिपोर्ट की सत्यता पर बहस बाद में होगी लेकिन इस खबर में काफी हद तक सत्यता भी है। इस साल की लगभग काफी फिल्मों में महिलाओं की कामुकता हावी रही है।
सबसे ज्यादा महिलाओं को कामुक दिखाता है बॉलीवुड: रिपोर्ट
फिल्में तो नार्मल सब्जेक्ट पर रहीं लेकिन इन फिल्मों की अभिनेत्रियों को इस तरह से पेश किया गया जैसे कि फिल्म सेक्स जैसे बोल्ड सबजेक्ट पर आधारित हो। अगर फिल्म की अभिनेत्रियों इस तरह के रोल को करने को तैयार नहीं हुईं तो फिल्मों में हॉट प्रमोशनल और सेक्सी आयटम नंबर जोड़ दिये गये।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जबरदस्ती बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं के चरित्रों को कामुक बनाया जाता है। जो रिपोर्ट पेश की गई है उस पर गीना डेविस इंस्टीटयूट ऑफ जेंडर ऑन मीडिया, यूनाइटेड नेंशस वीमेन और द रॉकफेलर फाउंडेशन ने बकायदा रिसर्च किया है। इनकी रिपोर्ट यह बताती है कि हिंदी फिल्मों में ज्यादातर किरदार महिलाओं के जिस्म और हु्स्न से रिलेडट होते हैं।
आईये जरा डालते हैं कि ऐसी ही कुछ फिल्मों पर एक नजर जिसमें महिलाओं को बनाया गया सेक्स बम...


Click it and Unblock the Notifications











