समलैंगिक फिल्म एवॉर्ड के जज बने रंगायन

टेडी अवार्ड एलजीबीटी (महिला समलिंगी, पुरुष समलिंगी, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर) विषय वाली फिल्मों के लिए संक्षिप्त नाम दिया गया है। बर्लिन फिल्म समारोह का आयोजन 11 से 21 फरवरी के बीच होना है।
श्रीधर रंगायन 'कशिश' नाम से मशहूर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय समलिंगी फिल्म समारोह के निदेशक हैं। इस फिल्म समारोह का आयोजन कुछ समय बाद होना है। बर्लिन से न्योता मिलने को लेकर रंगायन काफी उत्साहित हैं।
रंगायन ने कहा, "बर्लिन फिल्म समारोह के निर्णायक मंडल का सदस्य चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह विश्व के सबसे पुराने, बड़े और प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है। मैं इस दौरान भारतीय एलजीबीटी फिल्मों को विश्व पटल पर रखने का प्रयास करूंगा। इससे 'कशिश' को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
निर्णायक फिल्म फिल्म पुरुस्कार फिल्मकार बर्लिन श्रीधर रंगायन समलैंगिक berlin film film award filmmaker homosex jury shridhar rangayan


Click it and Unblock the Notifications











