''बॉलीवुड सिर्फ लुक और उम्र पर निर्भर नहीं है''
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कहा कि अब बॉलीवुड सिर्फ एक्टर के लुक और उनकी उम्र पर ही निर्भर नहीं हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का कहना है अब बॉलीवुड सिर्फ एक्टर के लुक और उनकी उम्र पर ही निर्भर नहीं हैं। अब यहां सिर्फ और सिर्फ टैलेंट देखा जाता है। उनका कहना है कि एक एक्टर के करियर में उम्र सिर्फ एक्सपीरियंस लाती है।
सुष्मिता ने कहा कि इस स्टेज में जब आप इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों में श्रीदेवी को देखोगे तो आप सच में इस बात से सहमत होंगे। यही नहीं, सुष्मिता ने हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप की भी काफी तारीफ की है।

सुष ने कहा कि मेरिल ने अलग-अलग उम्र में अपने करियर में काफी कुछ अच्छा किया है। वो ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी मैं दिल से तारीफ करती हूं। सुष्मिता ने फिल्मों के बारे में कहा कि जिस तरह की फिल्में उन्हें मिल रही थीं, उससे उन्होंने दूर रहना ही बेहतर समझा।
"अक्षय़ कुमार 10 गुणा बेहतर एक्टर हैं "
पिछले ही दिनों सुष्मिता सेन, 23 साल बाद एक बार फिर 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता के मंच पर पहुंची। फिलिपिंस के मनीला शहर में उन्होंने मिस यूनिवर्स 2016 प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications