Indian Film Festival of Melbourne 2025- विनर्स की पूरी लिस्ट आई सामने, आमिर खान को मिला ये अवॉर्ड?

Indian Film Festival of Melbourne 2025- इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 ने अपनी वार्षिक अवार्ड नाइट का आयोजन किया, जिसमें भारतीय सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। तालियों, भावनाओं और गर्व से भरी इस शाम में फिल्ममेकर नीरज घायवन की संवेदनशील फिल्म होमबाउंड ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतकर डबल विनर का खिताब अपने नाम किया।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को उनके दशकों लंबे योगदान और सिनेमा पर गहरे प्रभाव के लिए एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवार्ड मिला, जबकि बूंग के लिए गुगुन किगपेन को स्पेशल मेंशन अवार्ड दिया गया।
इस साल के अवार्ड विनर्स भारतीय सिनेमा की विविधता और गहराई को दर्शाते हैं:
IFFM 2025 अवार्ड विनर्स - पूरी सूची
* बेस्ट फिल्म: होमबाउंड
* बेस्ट डायरेक्टर: नीरज घायवन (होमबाउंड)
* बेस्ट इंडी फिल्म: अंगम्मल
* बेस्ट एक्टर (मेल) - फिल्म: अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक)
* स्पेशल मेंशन - बेस्ट एक्टर (मेल) - फिल्म: गुगुन किगपेन (बूंग)
* बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) - फिल्म: गीता कैलासम (अंगम्मल)
* बेस्ट सीरीज़: ब्लैक वारंट
* बेस्ट एक्टर (मेल) - सीरीज़: जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीज़न 2)
* बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) - सीरीज़: निमिषा सजयन (डब्बा कार्टेल)
* एक्सीलेंस इन सिनेमा: आमिर खान
* लीडरशिप इन सिनेमा: अरविंद स्वामी
* डिसरप्टर अवार्ड: वीर दास
* डाइवर्सिटी इन सिनेमा: अदिति राव हैदरी
* इक्वालिटी इन सिनेमा: बाक्शो बॉन्डी
* बेस्ट शॉर्ट फिल्म (इंडिया): कलर पेंसिल्स - धनंजय संतोष गोरेगांवकर
* बेस्ट शॉर्ट फिल्म (ऑस्ट्रेलिया): ड्रिफ्टर्स - डेविड लियू
आमिर खान ने सम्मान पाकर कहा, "मुझे बचपन से ही कहानियाँ सुनाने का शौक रहा है। फिल्ममेकिंग एक टीमवर्क है और यह अवार्ड मेरे राइटर्स, डायरेक्टर्स, को-स्टार्स और दर्शकों के बिना संभव नहीं था। उन्हीं की वजह से मुझे इतनी कहानियों का हिस्सा बनने और कहानियाँ कहने का मौका मिला।"
अरविंद स्वामी ने कहा, "मैं आज भी खुद को सिनेमा का छात्र मानता हूँ, भले ही मुझे लीडरशिप इन सिनेमा का सम्मान दिया गया है। अगर मुझे आज भी कोई आसान रोल ऑफर होता है, तो मैं उसे नहीं करता। मैं हमेशा ऐसे रोल चाहता हूँ जो मुझे चुनौती दें। मैं IFFM 2025 का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया।"
अभिषेक बच्चन, जिन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला, भावुक होकर बोले, "मेरे लिए ज़िंदगी आज पूरी हो गई लगती है। मैं 2022 में यहां आया था जब मुझे एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड दिया गया था। आज उसी मंच पर मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना मेरे लिए बहुत भावुक पल है। यही वह जगह थी जहाँ 3 साल पहले शूजीत दा ने मुझे आई वॉन्ट टू टॉक का रोल ऑफर किया था। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया कि मैं यह किरदार निभा सकता हूँ। यह रोल मेरे पिता और मेरी बेटी को समर्पित है, क्योंकि यह फिल्म एक पेरेंट को सँभालने और पालने की कहानी है।"
IFFM का यह 16वाँ एडिशन एक बार फिर क्रिएटिविटी, संस्कृति और सिनेमाई उत्कृष्टता का उत्सव लेकर आया है, जिसने इसे भारत से बाहर का सबसे बड़ा भारतीय फिल्म फेस्टिवल बना दिया है। यह फेस्टिवल 24 अगस्त तक चलेगा और होमबाउंड क्लोज़िंग फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications