अमिताभ के दादा वाली बात सुन नाच उठे लोग, बांटी मिठाइयां

कुछ ऐसा ही हाल नंवी मुंबई में रहने वाली पूजा का है जिनका कहना है कि मूल से ज्यादा ब्याज की कीमत होती है, इसलिए अमिताभ के दादा बनने वाली बात से मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। क्योंकि मैं खुद हाल में ही दादी बनी हूं। मैं अमिताभ-जया को इस बात के लिए बधाई देती हूं कि उनके घर एक नन्हीं खुशी आने वाली है। मैं ऐश और अभिषेक के लिए वाहे गुरू से प्रार्थना करती हूं कि उनको उन्हीं के जैसा प्यारा और स्वस्थ बेबी हो।
अमिताभ को बधाई देने के लिए अमिताभ के घर जलसा के सामने रात भर लोगों का तांता लगा रहा। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कदर लोग ऐश-अभि के बच्चे की आस लगाये बैठे थे। गौरतलब है कि बिग बी ने मंगलवार देर रात टि्वटर पर टि्वट किया है कि दोस्तों मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं दादा बनने वाला हूं। क्योंकि मेरी बहू ऐश्वर्या मम्मी बनने जा रही है। मैं इतना खुश हूं कि उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











