हुमा कुरैशी संग नजर आएंगे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, फिल्म Double XL से कर रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू
Double XL: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फिल्म 'डबल एक्सएल' का हिस्सा बन चुके हैं। इस खबर के वायरल होने के बाद से शिखर धवन के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन बने फिल्म का हिस्सा
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म 'डबल एक्सएल' का टीजर रिलीज होने के बाद अब इसका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर में स्टेडियम और माइक के साथ हुमा कुरैशी नजर आ रही हैं। फिल्म मेकर्स ने अपने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने खुद बताया कि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनका एक स्पेशल अपीरियंस होगा। इस बात को जानने के बाद से क्रिकेट प्रेमी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
शिखर ने कहा- कहानी सुनते ही 'हां' कर दी
मिड डे से बात करते हुए शिखर धवन ने इस फिल्म के बारे में बताया कि यह फैसला उन्होंने काफी सोचने के बाद लिया है। उन्होंने बताया- एक एथलीट के तौर पर देश के लिए खेलता रहा हूं। जिंदगी हमेशा ही काफी अस्त-व्यस्त होती है। मेरा फेवरेट टाइमपास अच्छी एंटरटेनिंग फिल्में देखना है। उन्होंने आगे कहा- जब मेरे पास ये ऑफर आया और मैंने फिल्म की कहानी सुनी तो मुझ पर इसका काफी गहरा असर हुआ। यह पूरी सोसाइटी के लिए काफी प्यारा संदेश है। मैं उम्मीद करता हूं कि बहुत सारे यंग लड़के और लड़कियां अपनी सपनों की उड़ान भरेंगे चाहे वो जैसा भी ख्वाब हो। फिल्म 'डबल एक्सएल' 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर सतराम रमानी हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ साथ शिखर धवन, जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, विपुल शाह, राजेश बहल, साकिब सलीम, मुद्दस्सर अजीज और हुमा कुरैशी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











