..................... Indian Cricketer krunal pandya welcomed second baby boy shares photos - Hindi Filmibeat

इस मशहूर क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारियां, दूसरे बेटे का किया स्वागत, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें

Krunal pandya pankhuri sharma

Cricketer Krunal Pandya Welcomes Second Child: मशहूर क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की खुशी सातवें आसमान पर है। दरअसल आपको बता दें कि क्रिकेटर और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी। लेकिन अब 21 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया। शादी के 5 साल बाद उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया और उसका नाम कविर क्रुणाल पांड्या रखा।

हालांकि अब क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने दूसरे बच्चे का भी स्वागत किया है। दरअसल 26 अप्रैल 2024 को खुद क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने दूसरे बेटे की जन्म की गुड न्यूज़ फैंस को साझा की है। क्रुणाल पांड्या ने कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है।

क्रुणाल पांड्या द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में 2 साल के बेटे कविर को गोद में लिए हुए देखा जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ पत्नी पंखुड़ी ने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिया हुआ है। उनका बड़ा बेटा अपने छोटे भाई को भी बहुत प्यार से देखा हुआ नजर आ रहा है। अन्य तस्वीर में हम क्रुणाल पांड्या को नन्हे बच्चे को गोद में लिए हुए देख रहे हैं।

क्रुणाल पांड्या ने इसी दौरान अपने बच्चों के नाम का भी खुलासा किया और बताया कि 21 अप्रैल 2024 को उसका जन्म हुआ। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "वायु क्रुणाल पांड्या! 21.04.2024।" इन तस्वीरों को देखने के बाद में क्रुणाल पांड्या के फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Read more about: krunal pandya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X