सड़क पर आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कपल, आगे बैठी लड़की कर रही थी गंदा काम.. लोगों ने बना लिया MMS

Viral Video: देश की राजधानी में प्यार के डूबे दीवानों ने जो गर्दा काटा हुआ है वो अब मेट्रो से बाहर निकल कर पब्लिक प्लेस, पार्क और सड़को तक पहुंच गया। हालात यहां तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं लोग अब परिवार, माता-पिता और बच्चों के साथ घूमने में भी हिचकिचाते दिखाई देने लगे हैं। अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग थू थू कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़का अपनी गोद में लड़की को बैठकर बाइक चला रहा है। किसी ने यह वीडियो बना लिया है, जिसे शेयर कर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है। लड़का और लड़की बीच सकड़ पर चलती बाइक पर ऐसी हरकत कर रहे हैं जिसे अश्लीलता के अलावा और कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
वीडियो दिल्ली के मंगोलपुरी का बताया जा रहा है, जहां एक बाइक पर एक कपल रोमांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक लड़का बाइक चला रहा है, जबकि लड़की उसकी गोद में बैठकर गले लगी हुई है। पीछे से किसी ने दोनों की हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल है।
ट्विटर यूजर ने लिखा, ये दिल्ली में कुछ गलत चल रहा है क्या? कभी मेट्रो, कभी पार्क तो कभी सड़क पर इस तरह की हरकतें हो रही हैं। एक अन्य ने लिखा, दिल्ली में अब ये सब पुराना फैशन हो गया है, वीडियो देखने के बाद लोग माथा पकड़ने लगते हैं। एक ने लिखा, ये दुर्लभ प्रजाति के मनुष्य कहां से आ रहे हैं, रोज कुछ ना कुछ नया करते हैं।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, यह युवा पीढ़ी प्यार का असली मतलब नहीं जानती, उन्हें लगता है कि अजीब स्थिति में बाइक चलाने से उनका रिश्ता मजबूत हो जाएगा। असल में प्यार सिर्फ एक एहसास है, हम इसे देख नहीं सकते लेकिन महसूस कर सकते हैं। दीपक शर्मा ने लिखा, इनका चालान काटने के साथ जेल की भी सजा होनी चाहिए। बहुत माहौल खराब कर रखा हैं इनकी अश्लीलता ने।
बता दें कि इस वीडियो के संदर्भ में दिल्ली पुलिस से भी शिकायत की गई है और कार्रवाई की मांग हो रही है। लोगों का कहना है कि लड़का-लड़की दोनों पर बराबर कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। खतरा सिर्फ उनके लिए नहीं है बल्कि जो सड़क पर चल रहा है, उसके लिए भी ये लोग खतरनाक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











