बिना बंगाल के मेरा जीवन और भारतीय सिनेमा अधूरा: अमिताभ बच्चन
इस मौके पर बोलते हुए अमिताभ बच्चन ने वह बातें भी कही जो बरसों से उनके दिल में दबी हुई थीं। अमिताभ ने कहा कि हिंदी सिनेमा बिना बंगाल के अधूरा है ठीक वैसे ही जैसे कि मेरा जीवन..। अमिताभ का मतलब अफनी पत्नी जया बच्चन की ओर था जो कि बंगाली है और जिन्होंने अमिताभ के जीवन की दिशा और गति को ही चेंज कर दिया। सफल वैवाहिक जीवन के सबसे बढ़िया उदाहरण जया-अमिताभ के प्यार की बगिया में श्वेता-अभिषेक जैसे संस्कारी बच्चे हैं जिसे कि नंदा परिवार औऱ ऐश्वर्या राय आगे लेकर चल रहे हैं।
अमिताभ से शादी करने से पहले जया फिल्मों की सफल हिरोईन थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। जया के त्याग, प्यार और समर्पण की ही वजह से अमिताभ, जया से बेइंतहा प्यार करते हैं।
आपको बता दें कि नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस फिल्मोत्सव में प्रसन्नजित चटर्जी सहित बांग्ला सिनेमा के कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंचीं।इस अवसर पर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सुकल्याण भट्टाचार्य ने भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 10 मिनट का कार्यक्रम 'डाउन मेमोरी लेन' प्रस्तुत किया।
इसके बाद 100 नृत्यांगनाओं और बच्चों ने हिंदी व बांग्ला फिल्मों के चर्चित गीतों पर नृत्य किया। फिल्म प्रदर्शन सत्र का शुभारंभ दादा साहेब फाल्के द्वारा निर्मित 1913 में बनी फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' से की गई।


Click it and Unblock the Notifications












