'कल्कि 2898 AD' में दीपिका की एक्टिंग देख भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु हुईं फैन, लगा दी तारीफों की लाइन

Kalki 2998 AD: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म "कल्कि 2898 AD" बॉक्स ऑफिस पर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे बड़ी स्टार कास्ट इस फिल्म में नजर आ रही हैं। यह फिल्म दुनिया भर के फैन्स का दिल जीत रही है। ऐसे में अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने फिल्म देखी है और उन्होंने दीपिका पादुकोण की एक्टिंग देख उनकी जमकर तारीफ की है। चलिए देखते हैं कि दीपिका की तारीफ में क्या कहती हैं पीवी सिंधु।
बता दें कि पीवी सिंधु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर 'कल्कि 2898 AD' में सुमति की भूमिका में दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर पोस्ट की है। शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही हैं, कहना गलत नहीं होगा कि उनकी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस बेहद शानदार दिख रही है। सिंधु ने फिल्म देखने के बाद दीपिका की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। पीवी सिंधु तस्वीर शेयर करने के साथ ही लिखती हैं 'जस्ट वाऊ दीपिका पादुकोण'।
पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। बता दें कि पीवी सिंधु के अलावा, सुमति के रूप में दीपिका की परफॉर्मेंस को कई अन्य सेलेब्स ने भी जमकर तारीफ की है। बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि में अपने सुमति के किरदार और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं।
कलेक्शन की बात करें तो फिल्म देश दुनिया में अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 57.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 64.5 करोड़ रुपये वहीं चौथे दिन फिल्म ने 88.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक देशभर में 309 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications












