सनी देओल की गदर 2 को देखने पहुंचे इंडियन आर्मी के जवान, खुशी से लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे

Sunny Deol Film Gadar 2: वर्तमान समय में हर तरफ फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा जोरो पर है, हर कोई फिल्म को लेकर ही बात कर रहा है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' 22 साल बाद पर्दे पर आ रही है। ये फिल्म पर्दे पर इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस के इंतजार के बीच फिल्म को देखने का मौका इंडियन आर्मी के जवानों को मिला है, जिससे जवान काफी खुश है और उन्होंने खुशी से 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे सिनेमाहॉल में लगाए।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म-
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इंडियन आर्मी ने इस फिल्म को सबसे पहले देख लिया है। जी हां मंगलवार यानी 8 अगस्त को गदर 2 को देखना पहला मौका इंडियन आर्मी को मिला। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का पहला रिव्यू हमारी इंडियन आर्मी ने दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को देखने के बाद जवानों की आंखें नम हो गईं। सभी ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही बताया कि उन्हें पहली से ज्यादा ये फिल्म पसंद आई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर अनिल शर्मा ने लिखी प्रतिक्रिया-
अनिल शर्मा ने वीडियो शेयर करने के बाद कैप्शन में लिखा,- 'भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने कल रात (8 अगस्त) अपने-अपने परिवारों के साथ, दिल्ली के चाणक्य पीवीआर में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान गदर 2 का पहला प्रीव्यू देखा। गदर2 की पूरी टीम उनके रिएक्शन और इमोशन्स से अभिभूत है। गदर एक प्रेम कथा की विरासत इसके दूसरे पार्ट के साथ आगे बढ़ रही है.. भगवान की कृपा है। आप लोगों का अनुभव हम 11 अगस्त को देखेंगे।'
इस ट्वीट में जो वीडियो है, उसमें अनिल शर्मा के रियल बेटे और फिल्म के चरणजीत उर्फ जीते यानी उत्कर्ष शर्मा जवानों से सिनेमा हॉल के अंदर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के जोरदार नारे भी लगवा रहे हैं। साथ ही जवानों से कह रहे हैं कि आप ऐसे ही देश की सेवा करते रहिए। हम आर्मी के बारे में ऐसी ही अच्छी-अच्छी फिल्में बनाते रहेंगे। सोशल मीडिया पर इस वक्त गदर 2 को लेकर एक अलग ही ट्रेंड बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications