आंध्रा की भारतीय नीना ने जीता मिस अमेरिका का खिताब
एक बार फिर से भारत के लिए गौरव की बात है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय मूल की 24 साल की मिस न्यूयार्क नीना दावुलुरी को मिस अमेरिका चुना गया है।भारत से गहरा ताल्लुक रखने वाली नीना दावुलुरी की जीत पर अमेरिका में स्थित भारतीय और पूरा हिंदुस्तान काफी खुश है। सभी ने नीना को बहुत सारी शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब है कि रविवार को न्यूजर्सी की अटलांटिक सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में सिराकुज शहर की दावुलुरी को ताज और 50,000 डॉलर की ईनामी राशि दी गई।
नीना मूल रूप से भारत के आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जिले से ताल्लुक रखती हैं। वह पहली एनआरआई थी जिन्होंने ने मिस अमेरिका प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसे जीत भी लिया। नीना मात्र 24 साल की है और आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसलिए प्रतियोगिता में उनसे प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े सवाल किये गये। नीना ने प्रतियोगिता के दौरान बॉलीवुड फार्मेट की स्टेज प्रस्तुति दी, जिसे सबने खूब पसंद किया।
मिस अमेरिका सौंदर्य प्रतिस्पर्धा के आयोजकों के मुताबिक, दावुलुरी ने सेंट.जोसफ हाई स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन से पढ़ाई की है। दर्शनशास्त्र में स्नातक दावुलुरी ने 'मिशीगन मेरिट अवार्ड', 'नेशनल ऑनर सोसायटी' जैसे सम्मान भी प्राप्त किए हैं।
मिस अमेरिका प्रतियोगिता में देश के 50 राज्यों की 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लगभग 100 साल से चली आ रही इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1921 में हुई थी और एबीसी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया गया था।
आईये देखते हैं भारत की गौरव नीना दावुलुरी की दिलकश तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











