Nia Sharma: कड़कती ठंड में छोटी सी स्कर्ट में कहीं नाचते तो कहीं मैगी खाती दिखी निया शर्मा, देखें वीडियो

nia sharma

एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने हॉट लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। निया ने हाल ही में एक वीडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे मैगी खाते हुए और डांस करते हुए सिक्किम की वादियों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। निया का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जानें क्यों।

दरअसल, सिक्किम, गंगटोक की बर्फीली पहाड़ियों और कंपकंपाती ठंड में निया शर्मा ने मिनी स्कर्ट पहनी हुई है और एक स्मॉल जैकेट पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने लॉन्ग बूट को पेयर करते हुए गॉगल्स लगा रखेa हैं। निया शर्मा इस लुक में काफी हॉट लग रही हैं। लेकिन उनके लुक को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे किसी ठंडी जगह पर है। लेकिन जब निया कंपकंपाते हुए मैगी खाते दिखी तो फैंस ये पूछने से खुद को रोक नहीं पाए कि आपको ठंड नहीं लग रही।

निया शर्मा गंगटोक में बर्फ से ढकी वादियों में कहीं मैगी खाते तो कहीं उछल-कूद करते हुए सिक्किम के लोगों के साथ एन्जॉय करती दिखीं। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा कि किधर हो, वहीं कुशाल टंडन ने भी उस पर कमेंट किया कि मैगी और स्नो परफेक्ट है। इसके अलावा भी बहुत से फैंस ने इस वीडियो को लाइक और कमेंट किया है। कोई उन्हें अमेजिंग बता रहा है तो कोई उनसे यह पूछता नजर आ रहा है कि इतनी ठंड में कैसे आप खुद को कम कपड़ों के साथ मैसेज कर हो। वहीं कोई निया शर्मा के इस लुक को हॉट बता रहा है और कोई इसे खूब पसंद कर रहा है।

निया शर्मा की इस वीडियो पर 70 हजार से अधिक लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। वहीं निया शर्मा ने 24 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज भी पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने बताया कि उनके ड्राइवर राम सिंह को उनके साथ 5 साल हो चुके हैं और साथ ही उन्होंने अपनी ड्राइवर की कुछ फोटोस पोस्ट की थी। इसके अलावा भी कुछ क्यूट लड़कियों के साथ नाचते हुए और उनके साथ कुछ डांस स्टेप करती हुई दिख रही हैं। बहरहाल, निया का ये लुक एक बार फिर फैंस को उनका दीवाना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X