Indian 2 Twitter Review- कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 पर भडके फैंस, बोले- आउटडेटेड है कहानी!

indian 2 kamal haasan

Indian 2 Twitter Review- कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म इंडियन 2 रिलीज हो गई और इसने रिलीज के साथ ही धमाका कर दिया है। फैंस लंबे समय से 12 जुलाई का इंतजार कर रहे थे। एस शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1996 की अगली कड़ी है।

सीक्वल को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। कमल हासन के फैंस हर जगह हैं और यही कारण है कि लोग इसको प्यार दे रहे हैं। स्क्रीन प्ले की बात करें तो निर्माताओं ने पहले जैसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया है।

कमल हासन के किरदार सेनापति और इसमें नए जोड़े गए किरदारों को फिर से पेश किया गया है। हालांकि फिल्म के रिली़ज होने के साथ ही इसका ट्विटर रिव्यू चर्चा में है और लोग मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा है, ''इंडियन2 एक पुरानी और थकाऊ फिल्म है। हालाँकि फिल्म ईमानदार संदेश देने की कोशिश करती है, लेकिन इसे बिना किसी उचित भावना और नाटकीयता के उबाऊ तरीके से किया गया है।''

एक ने लिखा, ''इंडियन2 को एक अगर शब्द में कहें तो, कमल - शंकर - एएनआई बड़ी जीत। फिल्म शानदार है।'' एक का कहना है, ''एक बेहद पुरानी फ़िल्म। कोई क्रिएटिविटी नहीं, ख़राब मेकअप, सबसे ख़राब डायलॉग। कमल ने कुछ सीन्स में स्कोर किया। सिड ठीक है, बीजीएम ठीक है। एसजे सूर्या कोई गुंजाइश नहीं। पूरे समय क्रिंग सीन। शंकर निराश करते हैं।''

एक का कहना है, ''बहुत पुरानी पटकथा और बहुत पहले रिलीज़ हो जानी चाहिए थी। शंकर की बात पर यकीन नहीं हो रहा। मेरा कॉमेडी आइडल और वन लाइनर का मास्टर विवेक एक बड़ा प्लस है। बहुत याद आती है उसकी।''

इस तरह से लोग कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 को लेकर ट्विटर पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कमल हासन की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: indian 2 kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X