भारतीय महिलाएं शराब पीती हैं लेकिन कहती नहीं: आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वो हर चीज बड़ी सोच-समझकर करते हैं शायद इसलिए ही वो सबसे अलग है। पिछले साल के हिट शो सत्यमेव जयते की सफलता के बाद आमिर खान का एक नया और आदर्श चेहरा लोगों के सामने आया जिसे शायद आमिर खान बखूबी जानते भी है इसलिए वो अब महिलाओं की नशामुक्ति के लिए काम करने वाली संस्था के समर्थन में खड़े हुए हैं।
आमिर खान ने कहा कि जिस दिन महिलायें यह स्वीकार लेंगी कि वो नशा करती हैं उस दिन आधी बीमारी का हल हो जायेगा और वो आसानी से इस लत को छुड़ा पायेंगी। आमिर खान ने यह बात 'एल्कोहॉलिक एनानमस' की प्रेस मीट में कही।
आमिर का कहना था कि आज कल महिलाएं ज्यादा आधुनिक और फैशन परस्त दिखने के लिेए खुलेआम शराब का सेवन करती हैं लेकिन खुले आम इस बात को स्वीकारती नहीं हैं जो कि गलत है।


Click it and Unblock the Notifications












