India Vs Pakistan t20 World Cup: विराट कोहली को शाहरूख खान से कार्तिक आर्यन बताया हीरो , कहा - दिवाली मन गई

india-vs-pakistan-t20-match-shahrukh-khan-varun-dhawan-kartik-aaryan-others-hail-king-virat-kohli

23 अक्टूबर को मेलबर्न के ग्राउंड पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही मुश्किल जीत अपने नाम की। और इस जीत के हीरो थे विराट कोहली जिन्होंने भारत को दिवाली का तोहफा दिया। और इस जीत के लिए सभी विराट कोहली को धन्यवाद दे रहे हैं।

विराट कोहली की पत्नी, अनुष्का शर्मा ने जहां इस मैच को उनकी ज़िंदगी का बेस्ट मैच बताया वहीं दूसरी तरफ, शाहरूख खान से लेकर कार्तिक आर्यन और वरूण धवन ने इस जीत के लिए विराट कोहली को धन्यवाद कहा। पढ़िए स्टार्स ने इस जीत का जश्न कैसे मनाया।

शाहरूख खान

शाहरूख खान

शाहरूख खान ने इस जीत का जश्न मनाते हुए लिखा - क्रिकेट का एक शानदार गेम देखकर इतना अच्छा काफी समय बाद लगा। इससे भी ज़्यादा अच्छा लगा भारत को जीतते हुए देखना। विराट कोहली को बैटिंग करते देखना शानदार अनुभव था। उसे एक साथ हंसते हुए और रोते हुए देखना इतना ज़्यादा भावुक और प्रेरित कर देने वाला था। और बैकग्राउंड में चल रहा चक दे इंडिया का गाना। दिवाली तो अभी से शुरू हो गई है।

अजय देवगन

अजय देवगन

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा - इतना दिलचस्प खेल देख पाना एक शानदार अनुभव था। विराट कोहली, आपकी ये जादुई पारी काफी समय तक याद रखी जाएगी। भारत चमक रहा है।

वरूण धवन

वरूण धवन

वरूण धवन ने मैच देखते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया जहां भारत की जीत का एलान होते ही वो सोफे पर उछलने लग जाते हैं। उन्होंने लिखा - विश्वास नहीं होता है, भारत जीत गया है। हैप्पी दिवाली।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने भी मैच देखते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा - केवल एक ही किंग है - विराट कोहली। क्या मैच है, क्या खेला इंडिया। हैप्पी दिवाली।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने इस जीत का जश्न मनाते हुए लिखा - आज का ट्वीट बस इतना ही है -किंग कोहली।

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करते हुए इस जीत का जश्न मनाया और लिखा - ऐसा लग रहा है आज हम वर्ल्ड कप ही जीत गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X